राम-रावण की सेना में शुरू हुआ घमासन युद्ध, लक्ष्मण को शक्ति लगने पर राम का विलाप, सुषैन वैद्य की संजीवनी बूटी ने दिया नया जीवन

आगरा, 29 सितम्बर। उत्तर भारत की प्रमुख श्रीराम लीला में सोमवार को रोचक और रोमांचक माहौल था। लक्ष्मण शक्ति की लीला के तहत राम और रावण की सेना में घमासान युद्ध हुआ। दोनों महारथियों के रथ मैदान में युद्ध करते हुए घूमे और उन्होंने तीरों की बौछार की, तीरों को लेने के लिए दर्शक दौड़ते रहे। वहीं, लक्ष्मण जी के शक्ति लगने पर श्रीराम के करुण विलाप ने दर्शकों की आंखों को आंसुओं से भिगो दिया। 
श्रीराम लीला के मंचन में सोमवार को भगवान राम, सुग्रीव, जामवंत के साथ बैठकर मंत्रणा करते हैं। इसके बाद वानर सेना को लंका पर चढ़ाई करने का आदेश देते हैं। रावण के दूतों ने जानकारी दी कि वानर सेना लंका के द्वार पर आ गई है। तब रावण ने अपने पुत्र मेघनाद को अपनी सेना के साथ आक्रमण करने का आदेश दिया। मेघनाद की सेना को आता देख रामदल में हलचल मच गई। मेघनाथ वानरों को मारते हुए आगे बढ़ रहा था।
श्री राम के आदेश पर लक्ष्मण ने मेघनाथ के साथ युद्ध करने को रथ पर सवार हो गए। मेघनाद और लक्ष्मण में भीषण युद्ध हुआ। इस युद्ध के लिए दोनों के रथ मैदान में घूमे। 
जब मेघनाद के सारे अस्त्र असफल हो गए तो उसने अमोघ शक्ति लक्ष्मण के ऊपर छोड़ दी। शक्ति के लगते ही लक्ष्मण मूर्च्छित होकर गिर पड़े। यह देख हनुमान, लक्ष्मण को लेकर रामदल में पहुंचे। लक्ष्मण को मूर्च्छित देख भगवान राम विलाप करने लगे। तब विभीषण ने उन्हें बताया कि मेघनाथ ने शक्ति बाण का प्रयोग किया है। इसका उपचार लंका में रहने वाले सुषैन वैद्य ही कर सकते हैं। हनुमान जी सुषैन वैद्य की सलाह पर द्रोण पर्वत से संजीवनी बूटी लेकर आए और लक्ष्मण की मूर्छा दूर हुई। जिससे राम दल में श्रीराम के जय जयकार गूंजने लगे। सुषेण वैद्य की भूमिका में प्रकाशचंद, सहयोगी में वंश अग्रवाल थे। मैदान में युद्ध का संचालन मुकेश जौहरी, प्रवीण स्वरूप, आनंद मंगल, अंजुल बंसल, मनोज हौजरी, मोहित गोयल द्वारा किया गया।
इन्होंने उतारी आरती
इस अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की आरती नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संजय गोयल, उपाध्यक्ष विवेक जैन कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल और साथियों ने की। श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी आगरा, आगरा रेडीमेड गारमेंट्स संगठन, आगरा आर्मी से कुलविंदर सिंह एवं डॉ. डी. बी. शर्मा ने भी आरती की। नेशनल चैंबर द्वारा प्रसादी भी की गई।
ये रहे उपस्थित 
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल, ताराचंद, विजय प्रकाश गोयल, मनोज अग्रवाल, मुकेश जौहरी, संजय तिवारी, अशोक राठी, विष्णु दयाल बंसल, प्रवीन गर्ग, प्रवीण स्वरूप महेश चंद, गिरधर शरण, रामाशीष शर्मा, रामांशु शर्मा, दिलीप कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, आयुष तार, राम राहुल शर्मा, मनीष शर्मा, ऋतिक जौहरी, शैलेश बॉबी, शैलेंद्र अग्रवाल, राहुल गौतम उपस्थित थे।
____________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments