ओवरटेक करने की कोशिश में कार ने टेम्पो को टक्कर मारी, छह यात्री घायल, बिचपुरी चौकी के पास हादसा
आगरा, 26 अप्रैल। थाना जगदीशपुरा के अंतर्गत बिचपुरी चौकी के पास शनिवार की दोपहर एक तेज रफ्तार टाटा इंडिगो कार ने ओवरटेक करने के प्रयास में एक टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे टेंपो में सवार बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
टेंपो अछनेरा से सवारियों को लेकर आगरा की ओर आ रहा था। पीछे से आ रही टाटा इंडिगो कार तेज गति से टेंपो को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और टेंपो से जा भिड़ी। टक्कर से टेंपो और कार दोनों ही सड़क पर पलट गए।
टेंपो में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को बचाने की कोशिश की।
_______________________________________


Post a Comment
0 Comments