कंगना रनौत मामले में आगरा में गवाह का बयान दर्ज, अगली गवाही 30 अक्टूबर को
आगरा, 18 अक्टूबर। राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमा शंकर शर्मा ने बताया कि फिल्म अभिनेत्री सांसद भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा देश के किसानों के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरुद्ध स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए अनुज कुमार सिंह की कोर्ट में विचाराधीन बाद में शुक्रवार को गवाह अधिवक्ता राजेंद्र गुप्ता धीरज का बयान दर्ज किया गया। अपने बयान में कहा कि उन्होंने 27 अगस्त, 2024 को समाचार पत्रों में कंगना रनौत का बयान पढ़ा था जिसमें उन्होंने कहा था कि अगस्त, 2020 से दिसंबर 2021 तक जो किसान अपनी मांगों को लेकर और केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए काले कानून के विरोध में धरने पर बैठे थे वहां हत्याएं हो रही थीं और बलात्कार हो रहे थे। कंगना ने यह भी कहा था कि अगर देश का नेतृत्व मजबूत नहीं होता तो देश में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा हो जाते। मैं एक किसान परिवार से संबंध रखता हूं और मेरे परिवार में खेती भी होती है और किसानों के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है इस समाचार को पढ़कर गवाह को भारी ठेस पहुंची।
गवाह ने कोर्ट में बयान दिया कि कंगना रनौत अपनी अमर्यादित टिप्पणियों के लिए आए दिन अखबारों सुर्खियों में छाई रहती हैं। वर्ष 2021 में भी कंगना रनौत ने महात्मा गांधी के विरुद्ध बयान दिया था।
यह याचिका अधिवक्ता रमा शंकर शर्मा ने ही दायर की है, जिसमें उनके बयान पूर्व में हो चुके हैं। शुक्रवार को गवाह के बयान कोर्ट द्वारा दर्ज किए गए। अगले गवाह के लिए 30 अक्टूबर की तिथि नियत कर दी गई।
________________________________________


Post a Comment
0 Comments