खबरें आगरा की-4......... News At A Glance-4

टैक्सेशन बार एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की
आगरा। टैक्सेशन बार एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, लोहामण्डी में सम्पन्न हुआ। वर्ष 2022-23 हेतु नव निर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा शपथ ग्रहण की गयी।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन गोविन्दराम अग्रवाल ने  अध्यक्ष के पद पर सतीश चन्द्र गुप्ता तथा महासचिव पद के लिए मनोज शर्मा को पद और गोपनियता की शपथ दिलायी गयी। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष (जीएसटी) पद पर राजीव चन्देल, उपाध्यक्ष आयकर के पद पर मधु प्रकाश कुलश्रेष्ठ, कोषाध्यक्ष पद पर केएन द्विवेदी, ऑडीटर के पद पर अखिलेश भटनागर, सचिव (जीएसटी) संजीव कुमार यादव, सचिव (आयकर) मनु कुलश्रेष्ठ, संयुक्त सचिव (जीएसटी)  कल्पना पाण्डेय, संयुक्त सचिव (आयकर) अनुभव गुप्ता को शपथ दिलायी गयी। 
कार्यकारिणी सदस्यों में अरुण कुमार सक्सेना, राजेन्द्र कुमार शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद दीक्षित, संजीव वशिष्ठ, विशाल बिन्दल, सुनील कुमार शर्मा, अनिल आदर्श जैन, अभिषेक आनन्द, संचिता अग्रवाल को शपथ दिलायी गयी।
-----------------------
हेमा सरदेसाई और अल्ताफ़ राजा के नाम रही हुनर हाट की शाम
आगरा। ताजमहल के निकट शिल्पग्राम में चल रही हुनर हाट में शनिवार की शाम बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर हेमा सरदेसाई और अल्ताफ़ राजा के नाम रही। इन दोनों ने एक से बढ़कर एक शानदार गाने गाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। हेमा और अल्ताफ़ से पहले सिंगर अदिति खंडेगल ने बेहतरीन प्रस्तुति दी और उन्होंने भी कई अच्छे गानों के ज़रिए माहौल बनाने का काम बख़ूबी किया। 
अल्ताफ़ राजा ने  "इश्क़ और प्यार का मज़ा लीजिए" "जा बेवफ़ा जा" और "हम वो दीवाने हैं जो ताज़ा हवा लेते हैं" गाकर समां बांध दिया। सुरों के सफ़र का सिलसिला यहीं नहीं थमा। इसके बाद उन्होंने "आवारा हवा का झौंका हूँ" "यारों मैंने पंगा ले लिया" जब गया तो सामने बैठे हज़ारों लोग झूमने को मजबूर हो गए। अल्ताफ़ राजा ने जब "तुम तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाओगे" गाया तो हुनर हाट का संगीतमय माहौल बुलंदी पर पहुँच गया। 
जानी-मानी बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर हेमा सरदेसाई ने भी सुरों की ऐसी बारिश की जिसमें हर कोई सराबोर हो गया। सपने फ़िल्म का उनका गाना "आवारा भँवरे जो हौले हौले गाएं" को लोगों ने बहुत पसंद किया। चक दे इंडिया का "बादल पे पाँव हैं", जोश का "अपुन बोला" और ज़ोर फ़िल्म का "मैं कुड़ी अंजानी हूँ" को गाकर हेमा सरदेसाई ने लोगों की भरपूर तालियाँ बटोरी। 

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments