एआई नहीं सीखा तो भविष्य में पिछड़ जाएंगे टैक्स अधिवक्ता, कार्यशाला में बताए उपयोग के तरीके

आगरा, 24 नवम्बर। टैक्सेशन बार एसोसिएशन की ओर से वस्तु एवं सेवा कर तथा आयकर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के व्यवहारिक उपयोग पर कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को शास्त्रीपुरम स्थित एक स्कूल में किया गया।पहले सत्र के मुख्य वक्ता प्रवीण शर्मा ने कहा कि एआई ने जीएसटी से जुड़े कार्यों को अधिक सरल और सुविधाजनक बना दिया है। इसके माध्यम से जीएसटी नोटिस का जवाब तैयार करने, अपील का प्रारूप बनाने, संबंधित कानूनों एवं प्रावधानों की जानकारी प्राप्त करने, जीएसटी रिटर्न का मिलान करने और ऑडिट प्रक्रिया में सहायता मिल सकती है। जीएसटी के जटिल कामों में एआई की एंट्री से मिनटों में नोटिस के जवाब और अपील तैयार होगी। एआई से टैली में लेखांकन संबंधी कार्यों को भी अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता विकास शर्मा ने कहा कि एआई केवल समय बचाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अधिवक्ताओं और टैक्स प्रोफेशनल्स की कार्यक्षमता बढ़ाने वाला एक महत्वपूर्ण तकनीकी सहयोगी है। आने वाले समय में जो अधिवक्ता कृत्रिम बुद्धिमत्ता सीख लेगा और इसे अपने कामकाज में अपनाएगा, वही कानूनी क्षेत्र में आगे रहेगा।
अध्यक्ष राजकिशोर खंडेलवाल ने कहा कि एआई हमारा दुश्मन नहीं है, एआई हमारा भविष्य है। जो टैक्स पेशेवर आज एआई को नहीं सीखेगा, वो पीछे रह जाएगा। हमें इसका उपयोग सोच-समझकर, सावधानीपूर्वक और कानून के दायरे में रहकर करना चाहिए। 
दोनों सत्रों में सदस्यों ने बहुत रुचि दिखाई संचालन सचिव संचिता अग्रवाल ने किया। राजेन्द्र सचदेवा, अनिल वर्मा, सुभाष अग्रवाल, अनुराग गुप्ता, पी. सिंह, अब्दुल अख्तर खान, अभिनव बंसल, शांतनु बंसल, राकेश सारस्वत, रोहित अग्रवाल, सुनील आनंद, आर.पी. दीक्षित, सोमेंद्र जैन, वैभव जैन, मुकेश खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
_________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments