देवरी रोड पर तेज रफ्तार ईको वैन ने ली 17 साल के तनीश की जान, अस्पताल संचालक के पुत्र का सिर पोल से टकराया

आगरा, 09 नवम्बर। थाना एकता के देवरी रोड पर आज सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में हॉस्पिटल संचालक के 17 वर्षीय बेटे की जान चली गई। तेज रफ्तार ईको वैन ने पैदल जा रहे तनीश को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तनीश का सिर सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराया। हादसे में पोल भी टेढ़ा हो गया और वैन भी क्षतिग्रस्त हो गई।
सुबह 8:30 बजे हुआ हादसा
गढ़ी लाल सिंह, शमसाबाद निवासी गजेंद्र सिंह देवरी रोड पर रहते हैं। उनका देवरी रोड पर ही राधिका हॉस्पिटल है। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे उनका 17 वर्षीय बेटा तनीश अपने घर आ रहा था। वह कर्मचारी के वाहन लेकर आने की प्रतीक्षा कर रहा था। उसके आने में देर होने पर वह पैदल ही घर की तरफ जाने लगा। तभी सामने से एक ईको वैन तेज गति से आई और तनीश को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तनीश सड़क पर गिरा और उसका सिर पोल से जा टकराया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने तुरंत तनीश को अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसे इमरजेंसी में लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों के मुताबिक, तनीश के ताऊ का बेटा अमित कोटा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। दिवाली की छुट्टी पर वह गांव आया था। तनीश की अमित से गहरी मित्रता थी। तनीश उसी से मिलने के लिए गांव जा रहा था, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।
चालक वैन छोड़कर फरार, पुलिस कर रही तलाश
हादसे के बाद वैन चालक मौके पर वैन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने मीडिया को बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चालक गाड़ी को छोड़कर भाग गया है, उसकी तलाश की जा रही है।
__________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments