ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन 15 देशों की फिल्मों की स्क्रीनिंग, ज्ञानप्रकाश की मास्टर क्लास में सीखी एक्टिंग की बारीकियां
आगरा, 17 नवम्बर। आठवें ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन जेपी सभागार में देश-दुनिया की फिल्मों की स्क्रीनिंग का सिलसिला चलता रहा। दूसरे दिन 15 देशों की फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल सिंह धाकड़, अनिल अग्रवाल, केएम सिंघल, सतीश अरोरा, अंजली गोयल, संचित गोयल, कनक गौतम, मनु शुक्ला, जीनत जीशान, शिव प्रताप सिंह, डॉ. रेनू तिवारी रावत, बीरबल खान, डॉ. अरुण शर्मा, फेस्टिवल डायरेक्टर सूरज तिवारी, संरक्षक रंजीत सामा एवं प्रो. यूएन शुक्ला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
दिन में मुंबई से आए प्रसिद्ध फिल्म एक्टर और एक्टिंग कोच ज्ञानप्रकाश ने एक्टिंग की मास्टर क्लास ली। क्लास को फिल्म लेखक-निर्देशक सूरज तिवारी ने मॉडरेट किया। सवाल-जवाब के दौरान दर्शकों और फिल्म से जुड़े लोगों ने काफी दिलचस्पी दिखाई।
सूरज तिवारी ने बताया कि सुबह से ही पोलैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेनेजुएला, स्विट्जरलैंड, इटली, जिम्बाब्वे, फ्रांस और भारत की फिल्में चलीं। फिल्म ‘बैक टू लाइफ’, ‘काली पन्नी’, ‘तेरे केदार में’, रूस की ‘देयर इज वन गॉड’, ‘बैंड बाजा बारात’ की खास सराहना हुई। इन फिल्मों ने खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों में अमेरिका से कशिश वाजपेयी, फ्रांस से मरीन बोर्गो, मॉस्को से एलेक्जेंड्रा, इटली से मारिया, वेनेजुएला से अल्फ्रेड, मुंबई से अभिनेत्री विभा रानी आदि मौजूद रहे। संचालन राकेश शर्मा निर्मल ने किया। प्रबंधन अमित तिवारी ने संभाला।
फेस्टिवल के तीसरे दिन ब्रज सिनेमा सॉन्ग पर पैनल डिस्कशन, फिल्म्स स्क्रीनिंग और अवॉर्ड्स नाइट का आयोजन होगा। इसमें प्रसिद्ध अभिनेत्री ममता कुलकर्णी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी। फिल्ममेकर्स को अवॉर्ड्स दिए जाएंगे।
_________________________________

Post a Comment
0 Comments