देश के शीर्ष एआई विशेषज्ञ होंगे एक मंच पर, आगरा में एआई फ्यूचर रेडी कॉन्क्लेव 7 और 8 अगस्त को
आगरा, 05 अगस्त। कॉर्पोरेट काउंसिल फॉर लीडरशिप एंड अवेयरनेस (सीसीएलए) एवं एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (ऐसोचेम) द्वारा केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से 7 एवं 8 अगस्त को एआई फ्यूचर रेडी कॉन्क्लेव का आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में होगा।
यह जानकारी बुधवार को बाईपास स्थित एक होटल में आयोजित उदघोषणा समारोह में दी गई। संस्था के चेयरमैन और केंद्रीय ट्रेड काउंसिल के सदस्य पूरन डावर, डॉ. एम.पी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरपर्सन सेवानिवृत्त स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजेश गर्ग, प्रिलयूड स्कूल के डॉ. सुशील गुप्ता, एसबीआई के एजीएम संजय संदीप गुप्ता एवं वरुण कपूर, एफएएफएम के अध्यक्ष कुलदीप सिंह कोहली, शू फैक्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा, सीफी के अध्यक्ष ओपिंदर सिंह लवली, रेनुका डंग, डॉ. अशोक शर्मा, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव दीपक अग्रवाल आदि ने आयोजन की रूपरेखा, प्रमुख सत्रों, एआई प्रदर्शनी तथा वक्ताओं की जानकारी साझा की।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद आयोजन में मुख्य अतिथि होंगे। इंडिया एआई मिशन के निदेशक मोहम्मद वाई. सफीरुल्ला, ओएनजीसी के निदेशक सत्यन कुमार, अंकित धीर, रामाकृष्णन “रामा”, गगन दीप, सौरभ मनचंदा, पीयूष श्रीवास्तव विभिन्न तकनीकी सत्रों को संबोधित करेंगे।
कॉन्क्लेव में प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें 26 AI आधारित स्टॉल होंगी।
कार्यक्रम में नेशनल चेंबर के उपाध्यक्ष अंबा प्रसाद गर्ग, ब्रश एंड क्लीनिंग प्रोडक्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित मोरियानी, सीएस अनुज अग्रवाल, आगरा रेडीमेड गारमेंट्स ट्रेडर्स के अध्यक्ष राजेश नैय्यर, आगरा आईटी एसोसिएशन के सचिव अचयेंद्र शर्मा, कुलदीप ठाकुर, शकुन बंसल, डॉ. तरुण शर्मा, डॉ. रजनीश त्यागी, अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा, अविनाश वर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
__________________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments