नीलम एनक्लेव में पकड़ा गया जुए का अड्डा, डेढ़ लाख की नकदी, 25 मोबाइल फोन समेत 13 जुआरी दबोचे

आगरा, 01 अगस्त। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में पुलिस ने बंद मकान में संचालित जुए का भंडाफोड़ करते हुए 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी, मोबाइल फोन, ताश के पत्ते और वाहन भी बरामद किए गए।
पुलिस को सूचना मिली थी कि नीलम एन्क्लेव के पास स्थित एक बंद मकान में लंबे समय से जुआ संचालित किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना जगदीशपुरा पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर छापा मारा। अचानक हुई कार्रवाई से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1,58,530 रुपये की नकदी, 25 मोबाइल फोन, 52 ताश के पत्ते, 2 स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद की। बरामद सामान को पुलिस ने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र परिहार, सतीश कुमार, संजय शर्मा, दशरथ, विवेक कुमार, शिवम, ध्रुव, गोविंद कुमार, भावेश झामनानी, सनी, सलमान, गौरव और धर्मेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
____________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments