गुरु पूर्णिमा और संत रविदास जयंती उत्सव मनाए गए

गुरु पूर्णिमा पर कंठोष्ठ्य पावस उत्सव मनाया
आगरा, 29 जुलाई। देवनागरी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में "हृदयंगम्~१०३" के रसानंद में कंठोष्ठ्य पावस उत्सव का आयोजन खंदारी पर संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि ब्रज बिहारी लाल 'बिरजू' ने कहा कि गुरु ज्ञान के बिना मानव जीवन की सार्थकता अधूरी है।
अध्यक्षता कर रहे नंदनंदन गर्ग महामंत्री संस्कार भारती ब्रज प्रांत ने कहा कि हिंदुस्तान का भविष्य गुरु वेद व्यास ने वैदिक काल में ही तय कर दिया था कि माता-पिता आत्मा हैं तो गुरू परमात्मा। मुख्य वक्ता कवि डॉ.राजेन्द्र मिलन को संस्था की ओर से "हिंदी साहित्य पुरोधा" की उपाधि से सम्मानित किया गया। अतिथिगण और कवि-कवयित्रियों का स्वागत सम्मान संयोजक श्रीकृष्ण ने किया। संचालन संस्था अध्यक्ष कवि डॉ.यशोयश ने किया। समन्वयक इंदल सिंह इंदु ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
काव्य-पाठ करने वालों में डॉ.यशोयश, डॉ.राजेन्द्र मिलन, डॉ.ब्रज बिहारी लाल 'बिरजू',, रामेन्द्र कुमार शर्मा, प्रभुदत्त उपाध्याय, प्रकाश गुप्ता बेबाक, रूपेश कुलश्रेष्ठ, बाल कवयित्री ह्युमिता धनगर, बाल कवि युवांश धनगर, आचार्य उमाशंकर पाराशर, अशोक गोयल, नंदनंदन गर्ग,राम अवतार शर्मा, अतुल दुबे, इंदल सिंह 'इंदु', संजय कुमार थे।
__________________________________________
गुरु पूर्णिमा और रविदास जयंती पर गुरु पूजन
आगरा, 29 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के अवसर एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरु पूजन एवं जयंती कार्यक्रम सालासर बालाजी मंदिर, पश्चिमपुरी में किया गया। 
मुख्य अतिथि महापौर हेमलता दिवाकर थीं। दीनदयाल मंडल राहुल जैन के नेतृत्व में "समरसता संकल्प अभियान" के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अनिरुद्ध भदौरिया, सुधीर शर्मा, अजय कुलश्रेष्ठ, टी एन सिंह चौहान, पार्षद प्रवीणा राजावत, पार्षद रवि करोतिया, पार्षद सुषमा जैन, पार्षद नितेश भारद्वाज एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। संयोजक ओम प्रकाश दिवाकर, सह संयोजक हिमांशु मिश्रा, राजकुमार, जितेन्द्र दिवाकर रहे।
__________________________________________
दयालबाग में गुरु पूर्णिमा पर सत्संग, कृषि सेवा
आगरा, 29 जुलाई। दयालबाग सत्संग सभा द्वारा बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर गुरु-प्रेम, श्रद्धा, कृतज्ञता, सेवा और समर्पण की भावधारा सत्संग, कृषि सेवा एवं सामुदायिक गतिविधियां की गईं।
प्रातःकाल एवं सायंकाल गुरु महाराज प्रेमनगर वैंटेज प्वाइंट पर पहुंचे, जहाँ सत्संग पाठ किया गया।बकृषि कार्य के दौरान नियमित गतिविधियों के क्रम में पी.टी., सुपरह्यूमन स्कीम के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, शारीरिक व्यायाम तथा आत्मसुरक्षा प्रदर्शन भी हुए। 
__________________________________________
संत रविदास जयंती मनाई
आगरा, 29 जुलाई। दाऊजी मंदिर ताजगंज बाजार में बुधवार को संत रविदास  की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, राकेश राठौर, राजेश सोनकर, नवल राठौर, दीपक बंसल, मुन्नालाल मौजूद रहे।
__________________________________________
संत रविदास मंदिर में दीपोत्सव 
आगरा, 29 जुलाई। नगर निगम वार्ड संख्या 25 गढ़ी भदौरिया चौराहा स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर संत रविदास प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीपोत्सव कार्यक्रम रखा गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे एवं भाजपा महानगर महामंत्री हेमंत भोजवानी थे। 
रोजगार उथान ट्रस्ट के सचिव देवेंद्र सिंह ने मंदिर में पुन: निर्माण एवं विकास कार्य कराने की मांग रखी। कार्यक्रम के संयोजक तरुण मंडल उपाध्यक्ष थे। निर्मला दीक्षित, सूरज शर्मा, जगदीश प्रशाद, सानू निगम, धीरज कोली, दीपा, ज्ञानेन्द्र प्रभाकर, आकाश, राजेंद्र सिँह, अर्जुन सिँह उपस्थित रहे।
__________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments