यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह हादसा, बस में घुसी कार, नौ घायल
आगरा, 13 जून। यमुना एक्सप्रेस-वे पर थाना एत्मादपुर क्षेत्र की छलेसर चौकी के निकट शनिवार की सुबह एक कार आगे चल रही बस में पीछे से जा घुसी। फलस्वरूप कार सवार नौ लोग घायल हो गए। दुर्घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई। कार सवार लोग वृन्दावन जा रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है। थाना एत्मादपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। चार घायलों को आरएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए आगरा के अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया।
घायलों में पूजा पत्नी पंकज, अमर पुत्र गोपाल, एक वर्षीय बच्ची आराध्या, हरिओम पुत्र जगदीश, सावित्री पत्नी गोपाल, आस्था एवं सोनम सहित अन्य लोग शामिल हैं। सभी लोग जौनपुर से वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
______________________________________

Post a Comment
0 Comments