बल्केश्वर में ब्रांडेड फुटवियर शोरूम "फागी फुटवियर" का उद्घाटन
आगरा, 13 मई। ब्रांडेड फुटवियर शोरूम "फागी फुटवियर" का उद्घाटन बल्केश्वर हॉस्पिटल के पास, बल्केश्वर में बुधवार को विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। अतिथियों के रूप में सपा उत्तर प्रदेश सचिव नितिन कोहली, समाजसेवी पवन बंसल एवं अग्रवाल युवा संगठन के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल उपस्थित रहे।
शोरूम में ग्राहकों के लिए Sparx, Abros, Skechers, JQR, Asian, Campus, Lakhani सहित कई प्रसिद्ध ब्रांड्स के फुटवियर उपलब्ध हैं। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों को विभिन्न ब्रांडेड फुटवियर पर 50% तक का आकर्षक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
पहले ही दिन क्षेत्र के लोगों ने जमकर खरीदारी की तथा आकर्षक उपहार भी प्राप्त किए। शोरूम के स्वामी शिवम गर्ग ने बताया कि ग्राहकों को एक ही स्थान पर ब्रांडेड एवं लेटेस्ट डिजाइन के फुटवियर उचित कीमत पर उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है। मयंक गर्ग ने बताया शोरूम से संबंधित जानकारी एवं ग्राहक सहायता हेतु प्रबंधन द्वारा मोबाइल नंबर 7417278323 जारी किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद हरिओम गोयल, भाजपा मीडिया प्रभारी मनीष अग्रवाल, भाजपा युवा नेता मनोज गर्ग, विपिन गर्ग, योगेश वर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments