Agra News: खबरें आगरा की.....
श्रमिक दिवस पर किया कामगारों का अभिनंदन
आगरा, 01 मई। लीडर्स आगरा परिवार ने शुक्रवार को पारस पर्ल्स अपार्टमेंट में मजदूर दिवस पर कामगार सफाई मजदूर, कामगार मजदूरों को पटके पहना कर अभिनन्दन किया।समारोह की अध्यक्षता संरक्षक सुनील बग्गा ने की। इस मौके पर महामंत्री सुनील जैन ने कहा कि देश की आर्थिक व्यवस्था को मजदूर वर्ग ही मजबूत बनाता है, देश के विकास मे उनका सबसे बड़ा योगदान देता है। उन्होंने बताया कि रोहित गोयल, सुमित अग्रवाल, रोहित लूथरा, करन सिंह, राजीव सिंघल की ओर से गिफ्ट के रूप मे भीषण गर्मी में ठंडा पानी पीने के लिए मिल्टन की आकर्षक बोतलें प्रदान की। इस मौके पर डॉ अशोक कुशवाहा, अनुज जैन, सुशील जैन, संजय कुमार एडवोकेट, करन सिंह, रोहित लूथरा, अंकुर जैन उपस्थित थे।
सिंधी शक्ति संगठन ने किया सम्मान
मजदूर दिवस के अवसर पर सिंधी शक्ति संगठन द्वारा श्रमिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष सुशील नोतनानी ने श्रमिकों का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया और उनके योगदान को राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव बताया। सम्मानित श्रमिकों में राम किशन, पवन कुमार, गुरविंदर, रामवीर चौहान, रोहित, अंसार खान, रामचरण, अयान खान, इरशाद खान, रामदीन शामिल रहे।
_______________________________________
आगरा की खुशबू मिश्रा ने लखनऊ में यूथ पार्लियामेंट को किया संबोधित
आगरा, 01 मई। आर.बी.एस. कॉलेज की छात्रा खुशबू मिश्रा को प्रदेश विधानसभा भवन, लखनऊ में आयोजित विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट में संबोधन का अवसर मिला। उन्होंने सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार रखे
आयोजन में प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, खेल मंत्री गिरिजेश चंद यादव, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न जनपदों से आए प्रतिभागी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पूनम तिवारी व राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तरुण कान्त पाठक ने एनएसएस स्वयंसेविका खुशबू मिश्रा को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
_______________________________________
सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगा प्रचार रथ
आगरा, 01 मई। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नरेन्द्र से नरेन्द्र की ओर अभियान के तहत शुक्रवार को विशेष रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन संजय प्लेस स्थित एक होटल में भाजपा नेता किशन चौहान सीटू ने भाजपा का ध्वज फहराकर किया।
रथ यात्रा के माध्यम से आगरा लोकसभा क्षेत्र के गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। ऑडियो-वीडियो माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। रथ यात्रा के दौरान विशेषज्ञों की टीम भी साथ रहेगी, जो लोगों की समस्याओं को सुनेगी और उन्हें योजनाओं के लिए आवेदन करने में सहायता प्रदान करेगी। इसके अलावा, मौके पर ही आवश्यक दस्तावेजों की जांच और पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उद्देश्य 3 माह में कम से कम 20 हजार लाभार्थियों को लाभ पहुंचाना है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सेवानिवृत्त सीओ धर्मेन्द्र चौहान, श्याम सुन्दर परमार, अभिषेक सिंह, बंसत यादव उपस्थित थे।
_______________________________________
इंसानों और पशु-पक्षियों के लिए नि:शुल्क जल सेवा
आगरा, 01 मई। श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा सतानंद शर्मा की स्मृति में सेक्टर-12 स्थित पदम प्लाजा के पास नि:शुल्क जल सेवा (प्याऊ) एवं बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए जल व्यवस्था का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरी, पूजा सक्सेना व सचिन चतुर्वेदी उपस्थित रहे। महंत गौरव गिरी ने अपने संबोधन में कहा कि भीषण गर्मी में जल सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन शर्मा एवं नकुल सारस्वत द्वारा किया गया। विधायक शर्मा, आबिद अली, रितेश कश्यप, अरशद, अनिल कुशवाहा, विशाल शर्मा, रजत, गब्बर, दीपक एवं हरि ओम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
_______________________________________
कलासाधिका समिति ने की भजन संध्या
आगरा, 01 मई। संस्कार भारती, कलासाधिका समिति द्वारा श्रीराम मंदिर, जयपुर हाउस पर शुक्रवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष अनीता भार्गव, मंत्री संगठन नीता गर्ग, कोषाध्यक्ष मीना अग्रवाल, उषा तिवारी, बबीता पाठक, अनीता जैन, रेनू सिंघल, रेनू अग्रवाल, मनप्रीत कौर, निर्मल अग्रवाल, अनीता जैन, डा. दीपाली अग्रवाल, कृतिका अग्रवाल, नीमा सिंह, सुधा अग्रवाल, अलका जैन, सरला सिंघल, कुमकुम गर्ग उपस्थित रहीं।
_______________________________________
स्थापना दिवस पर महाराजा अग्रसेन प्रतिमा का पूजन
आगरा, 01 मई। अग्रवाल महासभा द्वारा 31वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मदिया कटरा चौराहा स्थित भगवान महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर मनाया गया। समस्त पदाधिकारियों ने स्मारक स्थल पर 31 दीप प्रज्वलित किए।
अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने कहा कि महासभा द्वारा विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। महासभा ने शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक एकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम में संजय अग्रवाल, गणेश कुमार बंसल, अम्बुज अग्रवाल, तनुज गर्ग सहित समाजबंधु उपस्थित रहे। महामंत्री सत्येन्द्र अग्रवाल ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
_______________________________________
Post a Comment
0 Comments