आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर अमेरिकी नागरिक से मिला प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन, सुरक्षा एजेंसियों ने किया जब्त

आगरा, 15 अप्रैल। यहां खेरिया हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक अमेरिकी व्यापारी पर प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन मिलने की खबर है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ के बाद सैटेलाइट फोन जब्त कर लिया। बता दें कि देश में बिना अनुमति के सैटेलाइट फोन के प्रयोग पर रोक है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया के चार्टर प्लेन से अमेरिकी उद्यमियों और व्यापारियों का दल ताजमहल देखने के लिए आया था। यह दल ताजमहल देखने के बाद वापस जाने एयरपोर्ट पहुंचा। दल को चार्टर प्लेन से ही जयपुर जाना था।
खेरिया एयरपोर्ट पर जांच के दौरान 59 साल के एक अमेरिकी बिजनेसमैन के पास सैटेलाइट फोन मिला। प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन मिलने पर सुरक्षा एजेंसियों और थाना शाहगंज पुलिस को सूचना दे दी गई। 
सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस के पूछताछ करने पर अमेरिकी बिजनेसमैन ने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती है। सैटेलाइट फोन से वह अपने परिजन और डॉक्टर के संपर्क में रहते हैं।
सुरक्षा एजेंसियों ने उनके सैटेलाइट फोन को जब्त कर लिया। अभी तहकीकात चल रही है। एयरपोर्ट के निदेशक विवेक शर्मा ने मीडिया से कहा कि सैटेलाइट फोन को जब्त कर लिया गया। दूसरा चार्टर प्लेन मंगाकर अमेरिकी बिजनेसमैन को जयपुर भेज दिया गया।
गौरतलब है कि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा एयरपोर्ट व अन्य स्थानों पर चेकिंग के दौरान, विशेषकर विदेशी नागरिकों से प्रतिबंधित उपग्रह फोन पाए जाने पर उन्हें जब्त कर लिया जाता है और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय वायरलेस टेलीग्राफी अधिनियम, 1933 के तहत कार्रवाई की जाती है।
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments