1.2 करोड़ कीमत के 304 गुम हुए मोबाइल पुलिस ने ढूंढ कर लौटाए
आगरा, 24 मार्च। कमिश्नरेट पुलिस ने पिछले तीन महीनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम हुए 304 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइल फोन की अनुमानित कुल कीमत करीब एक करोड़, दो लाख रुपये बताई जा रही है।
मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया मोबाइल फिर से मिल पाएगा। मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिकों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इस बड़ी रिकवरी में सेंट्रल इक्यूपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसी पोर्टल की मदद से गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस किया गया और फिर सर्विलांस टीम तथा CCTNS टीम की संयुक्त कार्रवाई के जरिए उन्हें बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाया गया।
पुलिस के मुताबिक, मोबाइल गुम होने या चोरी होने के बाद पीड़ितों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों पर लगातार तकनीकी निगरानी रखी गई। इसके बाद मोबाइल फोन के IMEI नंबर के आधार पर ट्रैकिंग की गई और विभिन्न स्थानों से इन्हें रिकवर किया गया।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments