महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह को मातृ शोक

आगरा, 30 जनवरी। महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह की मां राजरानी दिवाकर का शुक्रवार को आदर्श नगर, रकाबगंज स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 94 वर्ष की थीं और बीते कुछ दिन से बीमार चल रही थीं। सायंकाल ताजगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
महापौर को मातृशोक की खबर सुनकर शहरवासियों ने शोकाकुल परिवार को इस क्षति से उबरने को लेकर प्रार्थना की। महापौर ने बताया कि उनकी मां राजरानी दिवाकर उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शक थीं। उन्हीं के बताए मार्ग पर चलकर वह यहां तक पहुंची हैं और आमजन की सेवा कर पा रही हैं। उनकी आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार 01 फरवरी को दोपहर 3 से 4 बजे तक सूर्य नगर पार्क में उठावनी होगी।
_____________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments