माध्यमिक हैंडबॉल में एम डी जैन और नगर निगम कॉलेज ने जीते खिताब

आगरा, 05 अगस्त। माध्यमिक विद्यालयों की 69वीं जनपदीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एकलव्य स्पोर्ट्स स्पोर्ट्स स्टेडियम में सूरजमल इंटर कॉलेज के संयोजन में हुआ। प्रतियोगिता में कुल 9 टीमों ने प्रतिभाग़ किया। 19 वर्ष बालक में फाइनल में एम डी जैन ने राजकीय इंटर कॉलेज को 5=2 से हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया। विजेता टीम की ओर से प्रशांत और समर्पित ने 2-2 यश ने 1 गोल किए।
17 वर्ष बालक में फाइनल में एमडी जैन ने नगर निगम इंटर कॉलेज को 5 =3 से हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया विजेता टीम की ओर से अर्णव ने एक गोल विवेक ने 2 और कृष्ण सिकरवार ने एक गोल किया। जबकि उपविजेता टीम की ओर से सुशील और प्रिंस ने गोल किए।
14 वर्ष बालक में फाइनल में नगर निगम इंटर कॉलेज ने एमडी जैन इंटर कॉलेज को चार शून्य से हराकर किताब पर कब्जा किया विजेता टीम के अंश ने तीन गोल किए।
विजेता टीमों को मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार रक्षपाल त्यागी डॉ राम अवतार ,दिनेश कुमार ,सत्य प्रकाश, अशोक वर्मा, नारायण चंद्र गुप्ता श्याम सिंह ने पुरस्कार प्रदान किए।
निर्णायकों की भूमिका विकास सविता ,भूपेंद्र ,भानु प्रताप ,चैतन्य ,मोहम्मद अहमद, राहुल ,अभय ने निभाई। इस अवसर पर संजय नेहरू ,पंकज कश्यप ,रवि प्रकाश ,सौरभ गुप्ता सौरभ सिंह, राहुल चौधरी, रजनेश शर्मा आदि उपस्थित थे। संचालन केपी सिंह ने किया।

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments