सेठ अचल सिंह और निहाल सिंह जैसे जनप्रतिनिधियों की आज देश को जरूरत: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत || रईसुद्दीन, फैजानुद्दीन, फरदीनुद्दीन, भावना पांडे, पीटर पॉल, मनोज कुशवाह और 11 मेधावी बेटियों का सम्मान
आगरा, 22 जून। "पूर्व सांसद स्वर्गीय निहाल सिंह का व्यवहार ऐसा था कि पक्ष-विपक्ष सब उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखते थे। देश की सेवा के क्षेत्र में उन्होंने सेठ अचल सिंह की विरासत को बेहतर ढंग से संभाला और आगरा के विकास में भागीदारी की। आज देश को सेठ अचल सिंह और निहाल सिंह जैसे जनप्रतिनिधियों की आवश्यकता है।" राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और शीर्ष कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने ये विचार रविवार शाम बीडी जैन कन्या महाविद्यालय में निहाल सिंह फाउंडेशन द्वारा पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित 'निहाल' पुण्य स्मरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।
इससे पूर्व अशोक गहलोत, समारोह-अध्यक्ष और फाउंडेशन के संरक्षक शशि शिरोमणि, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश पाठक (मथुरा), करौली के विधायक संजय जाटव, धौलपुर की विधायक शोभा रानी कुशवाह, जयपुर के विधायक रफीक खान, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कुसुम चतुर्वेदी और निहाल सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष व विधायक रोहित वोहरा ने स्व निहाल सिंह जैन के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित करके भावपूर्ण स्मरण किया।
पूर्व महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चुल्लू, राम टंडन, कैंसर सर्जन डॉ. संदीप अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉ. मधुरिमा शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरजा शंकर शर्मा और समाजसेवी राजकुमार जैन ने निहाल सिंह जैन जी से जुड़े संस्मरण साझा किए। फाउंडेशन सचिव मनोज जैन वोहरा ने स्वागत भाषण देते हुए अपने पिता को कुछ यूँ याद किया- " घर में है आज तक वही खुशबू बसी हुई। लगता है यूँ कि जैसे वो आकर नहीं गया.. ।"
फाउंडेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मंच संचालन कर रहे हरीश 'चिमटी' ने इन पंक्तियों से पुण्य स्मरण किया- "सर से लेकर पाँव तक सारी कहानी याद है। आज भी ये शख्स मुझको मुँह जबानी याद है..।" उपाध्यक्ष मोहित बोहरा (दीपू भाई) ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कोषाध्यक्ष रोहित जैन, ऋषभ वोहरा, राहुल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, आईडी श्रीवास्तव, बासु जैसवाल, समीर चतुर्वेदी, अजीत वोहरा, विमल शर्मा, डॉ. सुषमा गुप्ता, भारत भूषण गप्पी, राजीव लोचन भारद्वाज, शिवांगी, वीरेंद्र वोहरा, अशोक राठी, डॉ. निधि जैन, शुभम वोहरा, सौरभ शर्मा, डॉ. शिखा श्रीधर, डॉ. मंजरी शर्मा, नवीन गोस्वामी, रामनाथ सिकरवार फौजी भाई, संजय अग्रवाल, अमित सिंह, नंदलाल भारती, अशोक सिंह और सचिन चौधरी ने स्वागत किया।
इन्हें मिला 'निहाल' स्मृति सम्मान
पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन की स्मृति में जरदोजी कलाकार रईसुद्दीन, फैजानुद्दीन व फरदीनुद्दीन के साथ पेंटिंग कलाकार भावना पांडे को कला उद्यमी तथा सीनियर क्रिकेटर पीटर पॉल व क्रिकेट कोच मनोज कुशवाह को खेल प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही, सामाजिक सरोकारों के तहत बीडी जैन कन्या इंटर कॉलेज की 11 मेधावी बेटियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्री निहाल सिंह जैन की धर्मपत्नी नीलम वोहरा, मंजू बापना (भोपाल) और शोभना वोहरा ने छात्रवृत्ति वितरित की।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments