नमक मंडी सर्राफा बाजार से दूसरी बुरी खबर: रील बनाते समय युवक की लोहे के जाल से गर्दन कटी, मौत

आगरा, 19 अक्टूबर। शनिवार को सर्राफा बाजार से दूसरी बुरी खबर आई। नमक मंडी स्थित जौहरी प्लाजा में रील बनाने के चक्कर में एक युवक की लोहे के जाल से गर्दन कट गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया। 
इससे पूर्व सुबह एक व्यक्ति की लाश थाना एत्माद्दौला के निकट नर्सरी में मिली थी। बताया गया कि मृतक नमक मंडी सर्राफा बाजार का चांदी कारीगर था। सुबह करीब छह बजे उसकी लाश पाई गई। सिर पर किसी भारी वस्तु से चोट के निशान थे। पुलिस हत्या के कारणों और अभियुक्तों का पता लगाने में लगी हुई है। 
इसके बाद सुबह साढ़े 10 से 11 बजे के बीच एक और हादसा हो गया मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मृत युवक नमक की मंडी स्थित जौहरी प्लाजा में काम करता था। वह अपने चार साथियों के साथ दुकान खोलने पहुंचा था। इस दौरान युवक डांस के स्टेप कर रहा था। जबकि उसके साथ के लड़कों में से एक युवक दुकान का शटर खोल रहा था। दूसरा लड़का अपना मोबाइल फोन देख रहा था।
युवक स्लो मोशन में रील बना रहा था। उसके साथ के लड़कों में एक लड़का जाल (टट्टर) पर बैठा था। वह फिर से उसे पीछे जाने के लिए कहता है। लड़का पीछे जाता है और जाल के पास जाकर उसे उठाता है। उसी समय उसका पैर फिसल जाता है। इस दौरान लोहे की जाल भी बंद हो जाता है। वहां मौजूद लड़के उसे बचाने के लिए दौड़ते हैं। 
बताया गया है कि जाल में फंसकर उसकी गर्दन कट जाती है और उसकी गर्दन और बॉडी चौथी मंजिल से तीसरी मंजिल पर अलग-अलग होकर गिर जाती है। नीचे के पूरे फ्लोर पर खून फैल जाता है। 
मृतक ताजगंज का रहने वाला 20 वर्षीय आसिफ पुत्र सलीम बताया गया है। वह यहां के कारखाने में चांदी के आभूषणों की कारीगरी करता था। घटना के बाद पूरे सर्राफा बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
__________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments