भाजपा की हेमलता निर्णायक बढ़त की ओर

आगरा, 13 मई। नगर निगम चुनावों की आज यह मंडी समिति में चल रही मतगणना में मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी हेमलता दिवाकर कुशवाह निर्णायक बढ़त लेती नजर आ रही हैं। सोलह राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा की डा. लता वाल्मीकि से लगभग पचास हजार मतों की बढ़त ले ली है। 
नगर निगम के वार्डों में भी भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर बढ़ती दिख रही है। वार्डों के अन्य परिणाम इस प्रकार हैं -
वार्ड 49 से भाजपा प्रत्याशी अजय गोस्वामी जीते। वार्ड 12 से भाजपा प्रत्याशी किशन नायक जीते। वार्ड 68 से प्रवेश पटेल, निर्दलीय ने जीत दर्ज की। वार्ड 74 से बसपा प्रत्याशी गौरा देवी भारी मतों से विजयी रहीं। वार्ड 38 से विजय सिंह, भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। वार्ड 75 से गौरव शर्मा भाजपा विजयी रहे। वार्ड 19 से ममता, बीएसपी ने जीत दर्ज की। वार्ड 73 से भारतीय जनता पार्टी की मीनाक्षी वर्मा 850 वोट से जीती। वार्ड 69 से निर्दली प्रत्याशी संजू विजयी रहे। वार्ड 58 से बसपा प्रत्याशी शेर सिंह सविता जीते। वार्ड 90 से भाजपा प्रत्याशी प्रवीना राजावत जीती। वार्ड 30 से गुड्डू मेनन, भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। वार्ड 64 से लाल सिंह, निर्दलीय ने जीत दर्ज की। वार्ड 44 से मनोज कुमार, भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। वार्ड 89 से भाजपा प्रत्याशी आशीष कुमार सिंह ने जीत दर्ज की। वार्ड 18 से बसपा प्रत्याशी रेखा भास्कर ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 89 से भाजपा आशीष कुमार सिंह भारी मतों से विजयी हुए। वार्ड 87 से कंचन बंसल, निर्दलीय ने जीत दर्ज की। वार्ड 13 से इमरान अब्बास, बहुजन समाज पार्टी ने जीत दर्ज की। वार्ड 70 से अतुल अवस्थी, भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की।




ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments