आगरा के रोहित तिवारी ने फतेह की अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी
आगरा, 11 जनवरी। ताजनगरी के पर्वतारोही रोहित तिवारी ने दुनिया में एक जनवरी को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची किलिमंजारो चोटी फतेह करके वहां तिरंगा फहराया।
पर्वतारोही रोहित ने किलिमंजारो पर सूर्य नमस्कार किया। इसके साथ ही 'समृद्ध प्रदेश, उत्तर प्रदेश', 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ', 'नशा मुक्ति भारत' जैसे स्लोगन लिखे पोस्टर भी हवा में लहराकर नया रिकॉर्ड बनाया।
"ईटीवी भारत" की एक विशेष खबर के अनुसार, रोहित तिवारी ने 'मिशन एवरेस्ट फतेह को ख्वाहिश को बताया। बता दें कि भूड़ का बाग, कमलानगर निवासी रोहित तिवारी पर्वतारोही हैं। रोहित तिवारी दिल्ली में एक ऑनलाइन एजुकेशन कंपनी में मैनेजर हैं। माउंटेनियरिंग एक एडवेंचर वाला स्पोर्ट्स है। इसमें हर समय जान का जोखिम रहता है। बेहतरीन ट्रेनिंग ही माउंटेनियरिंग के लिए तैयार करती है।
पर्वतारोही रोहित तिवारी का कहना है कि वैसे तो उनकी ट्रेनिंग हर दिन 5 से 6 घंटे की होती है, हर दिन सुबह 4 बजे से दिन की शुरुआत होती है। सबसे पहले रनिंग, 15 किलोग्राम वजन के साथ वॉकिंग और लगभग 40 किमी की साइकिलिंग करके दिल्ली ऑफिस जाते हैं। सुबह सूर्य नमस्कार और योग उनकी ट्रेनिंग में शामिल है। बेहतरीन टाइम मैनेजमेंट और अच्छी फूड डाइट भी ट्रेनिंग में मददगार साबित होती है।
रोहित तिवारी का कहना है कि बचपन से ही उनका माउंटेनियरिंग का शौक था। उनकी ख्वाहिश सात महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराने की है। इसलिए, एक जनवरी 2023 को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी तजानिया स्थित किलिमंजारो चोटी पर तिरंगा फहराया था। अब अप्रैल में एशिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा फहराना है।
________________
Post a Comment
0 Comments