सिकंदरा के जंगल में साधु की हत्या कर शव गड्ढे में फेंका
आगरा, 04 जनवरी। थाना सिकंदरा क्षेत्र के अंतर्गत अकबरा गांव के जंगल में बने आश्रम में रहने वाले 50 वर्षीय साधु की हत्या कर दी गई। मंगलवार को उनका शव आश्रम के सामने कुछ दूरी पर बने एक गड्ढे में मिला। जानकारी होने पर पुलिस और ग्रामीण पहुंच गए। पुलिस ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉयड को मौके पर बुला लिया। हत्यारे का सुराग लगाने के लिए पुलिस परिवारीजनों और ग्रामीणों से जानकारी कर रही है।
अकबरा गांव निवासी 50 वर्षीय श्रीकांत महाराज छह भाइयों में सबसे छोटे थे। वह अविवाहित थे। बाकी भाइयों का परिवार है। वह गांव में ही रहकर खेती करते हैं। परिवारीजनों ने बताया कि गांव अकबरा में कई दशक पुराना छोटा सा मंदिर था। श्रीकांत महाराज ने तीन दशक पहले पहले वहां अपनी कूटिया बना लौ। मंदिर को आश्रम का रूप देकर वहां रहना शुरू कर दिया। गांव में परिवार के लोगों से कभी-कभार मिलने आते रहते थे। परिवार और गांव के लोग उन्हें आश्रम पर ही खाना दे आते थे।
मंगलवार की सुबह गांव का एक युवक आश्रम पर पहुंचा। उसने साधु श्रीकांत की बाइक आश्रम के मुख्य द्वार के बाहर खड़ी देखी। उन्हें वहां न पाकर गांव आया। युवक ने परिवारीजनों को बताया कि श्रीकात महाराज की बाइक आश्रम में खड़ी है। वह नहीं दिखाई दे रहे हैं। जिस पर परिवारीजन और गांव वाले आश्रम पर पहुंचे। आसपास तलाश किया तो आश्रम के गढ़ के सामने बने गड्ढे में साधु का शव पड़ा मिला। उनके सिर और पैरो समेत शरीर में कई जगहों पर धारदार हथियार के निशान थे। अनुमान है कि रात में किसी समय उनकी हत्या की गई। शव को आश्रम के सामने बने गई में फेंक दिया गया।
पुलिस के शक की सुई साधु श्रीकांत महाराज के करीबियों पर है। जो उनके साथ अक्सर बैठते थे। बताया जाता है कि साधु ने कुछ महीने पहले अपने हिस्से का खेत बेचा था। कुछ लोगों ने उनसे रकम उधार ली थी। शक है कि रुपये के लेन- देन में साधु की हत्या की गई। नगर जोन के पुलिस उपायुक्त विकास कुमार ने बताया कि साधु के हत्यारे का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
_______________________
Post a Comment
0 Comments