...तो क्या माता-पिता ने ही कर दिया नवजात का सौदा? दादा-दादी का आरोप- कमलानगर के व्यापारी को बेचने की तैयारी थी!

आगरा, 14 अप्रैल। माता-पिता पर अपने नवजात बेटे का ढाई लाख रुपये में सौदा किए जाने का आरोप लगा है। हैरत की बात है कि यह आरोप नवजात के दादा और दादी ने ही लगाया। उनकी शिकायत पर पुलिस पहुंच गई। चाइल्ड लाइन टीम को भी बुला लिया गया, जिसने बच्चे अपनी सुरक्षा में ले लिया। अब दंपति को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शास्त्रीपुरम में रहने वाली गर्भवती महिला को लेडी लायल जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। उसने शुक्रवार को बेटे को जन्म दिया। महिला पहले से एक बेटे की मां है।
आरोप है कि नवजात के माता-पिता ने बेटे का कमलानगर के एक व्यापारी से सौदा कर दिया। दादा-दादी को इसकी भनक लगी तो उन्होंने चाइल्ड लाइन के हेल्प लाइन नंबर 1098 पर शिकायत कर दी।
चाइल्ड लाइन की टीम पुलिस के साथ पहुंच गई, उन्होंने दंपति से जानकारी ली लेकिन उन्होंने बेटे को बेचने की बात से इन्कार कर दिया। दूसरी ओर नवजात के दादा-दादी का कहना था कि कमलानगर के व्यापारी से ढाई लाख रुपये में बात हुई थी, नवजात को व्यापारी को देने की तैयारी चल रही थी लेकिन वह अपने नाती को किसी दूसरे घर में जाते हुए नहीं देख सकते।
टीम ने दंपति से नवजात को ले लिया उसका मेडिकल कराया गया। दंपति को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा, जहां बांड भरवाकर कि वे बच्चे की पूरी सुरक्षा रखेंगे, इसके बाद दंपती को दिया जाएगा।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments