पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, कांग्रेस पार्टी ने रद्द किए अपने कार्यक्रम, शोक की लहर

नई दिल्ली, 26 दिसम्बर। वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और देश के 14वें प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 साल की आयु में निधन हो गया। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। कांग्रेस पार्टी ने अपने तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।
देश के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की सरकार का लगातार दो बार नेतृत्व किया। 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे डॉ मनमोहन सिंह रिजर्व बैंक के गवर्नर भी रहे। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। कांग्रेस पार्टी ने अपने तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पीएम मनमोहन सिंह के निधन की पुष्टि दिल्ली कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर की गई। इसके अलावा कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया।
मनमोहन सिंह इस साल की शुरूआत में राज्यसभा से रिटायर हुए थे। करीब 33 सालों के बाद उच्च सदन में उनकी राजनीतिक पारी खत्म हुई। देश के एकमात्र सिख प्रधानमंत्री जून 1991 में पी.वी. नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री के रूप में शपथ लेने के चार महीने बाद 1991 में राज्यसभा पहुंचे थे। उन्होंने उच्च सदन में पांच कार्यकालों तक असम का प्रतिनिधित्व किया और वर्ष 2019 में राजस्थान चले गए। संसद में उनका आखिरी भाषण विमुद्रीकरण के खिलाफ था, जिसमें उन्होंने इसे "संगठित लूट और वैधानिक लूट" बताया था।


रही थी।
26 सितम्बर, 1932 को पंजाब में जन्मे मनमोहन सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक और स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की। डॉ. मनमोहन सिंह ने वर्ष 1957 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स ट्राइपोज पूरा किया। इसके बाद उन्होंने 1962 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डी.फिल. की डिग्री ली। पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में टीचिंग के बाद, वे 1971 में वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में केंद्र सरकार में शामिल हुए। डॉ. मनमोहन सिंह को वर्ष 1972 में वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार के पद पर प्रमोट किया गया। यूएनसीटीएडी सचिवालय में थोड़े समय के कार्यकाल के बाद उन्हें 1987-1990 तक जिनेवा में दक्षिण आयोग का महासचिव नियुक्त किया गया. मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्रालय में सचिव, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, प्रधानमंत्री के सलाहकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष के पद भी संभाले।
_____________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments