ताजमहल देखने आई म्यांमार की महिला की हार्ट अटैक से मौत
आगरा, 16 नवम्बर। ताजमहल का दीदार करने शनिवार को पहुंची एक विदेशी महिला पर्यटक का स्वास्थ्य गड़बड़ा गया और वह बेहोश होकर वहीं पर गिर पड़ी। उनके साथ ही म्यामांर से आईं अन्य महिला पर्यटक स्थानीय कर्मचारियों की मदद से एक निजी अस्पताल लेकर पहुंची। निजी अस्पताल ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए भेज दिया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि महिला पर्यटक को हार्ट अटैक आया था, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। महिला पर्यटक की मौत के बाद उनके साथ आई अन्य महिला पर्यटक के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी।
Post a Comment
0 Comments