नुनिहाई स्थित अतुल ग्रुप की फैक्ट्री में कर्मचारी की मौत, चलती मशीन में हाथ कटकर अलग हुआ

आगरा, 15 नवंबर। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नुनिहाई में पाइप बनाने वाली अतुल ग्रुप की फैक्ट्री में शुक्रवार की सुबह एक मजदूर का हाथ कटकर अलग हो गया। उसका हाथ मशीन की बेल्ट में आ गया था। अन्य कर्मचारियों ने उसके चीखने की आवाज सुनी तो मशीन को बंद करवाकर इलाज के लिए भेजा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक कर्मचारी टूंडला के नगला झम्मन निवासी 50 वर्षीय राजेन्द्र फैक्ट्री में काम कर रहा था। तभी अचानक से उसका हाथ मशीन की बेल्ट में आ गया और कटकर अलग हो गया। आनन-फानन में घायल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर थाना एत्माद्दौला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
आरोप है कि फैक्टी में न एम्बुलेंस और न ही अन्य आपात सुविधाएं उपलब्ध थीं, जिस कारण घायल राजेन्द्र को लोडिंग टैम्पो से अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 
थाना एत्माद्दौला प्रभारी राजेन्द्र त्यागी ने बताया कि मशीन की चपेट में हाथ आ जाने के कारण कटकर अलग हो गया था। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments