आगरा-फिरोजाबाद विधान परिषद सीट पर मतदान के लिये भारी उत्साह

दोपहर 12 बजे तक आगरा में 77.57 और फिरोजाबाद में 68.36 प्रतिशत मतदान

आगरा, 09 अप्रैल। आगरा-फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सदस्य एक पद के लिये आज यहां मतदान जारी है। दोपहर बारह बजे तक आगरा में 16 बूथों पर 77.57 प्रतिशत मतदान हो चुका था। यहां 16 बूथों पर 2323 मतदाताओं में से 1802 में मताधिकार का प्रयोग किया। फिरोजाबाद में नौ बूथों पर 68.36 प्रतिशत मतदान हो चुका है। यहां 1599 मतदाताओं में से 1093 वोट डाल चुके थे।
इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने विजय शिवहरे और समाजवादी पार्टी ने डॉ. दिलीप सिंह को प्रत्याशी बनाया है।  इनके अलावा निर्दलीय हसनूराम अंबेडकरी सहित दो अन्य प्रत्याशी भी भाग्य आजमा रहे हैं। नगर निगम सहित आगरा में 16 और फिरोजाबाद में नौ स्थानों पर वोटिंग हो रही है। कुल 3922 सदस्य मतदाता हैं। आगरा नगर निगम परिसर में दयालबाग, स्वामीबाग नगर पंचायत के अलावा निगम के पार्षद मतदान कर रहे हैं। जिले में 15 ब्लॉक कार्यालय व निगम कार्यालय में मतदेय स्थल बनाया है। मतपत्र से मतदान चल रहा है। कागज, पेन, मोबाइल ले जाने पर रोक है। मतदेय स्थल पर अर्ध सैन्य बल तैनात किए गए हैं। आगरा में 2323 मतदाता हैं।  
फिरोजाबाद में भी सांसद, विधायक के साथ नगर पालिका, नगर पंचायतों के चेयरमैन, सभासद एवं ब्लाक प्रमुख मतदान केंद्रों पर मतदान करने पहुंचे।



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments